Hindi News / General News / पेयजल योजनाओं के लिए 11.66 करोड़ की स्वीकृति

पेयजल योजनाओं के लिए 11.66 करोड़ की स्वीकृति

विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों के लिए 11 करोड़ 66 लाख रुपयों की पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई है। ग्रामपंचायत बागरियावास के लिए 1 करोड़ 25 लाख, हांसपुर के लिए 2 करोड़ 45 लाख, सिमारला जागीर के लिए 2 करोड़ 16 लाख, मोकलवास के लिए 1 करोड़ 66 लाख, बड़ी ढाणी (थोई) के लिए 2 करोड़ 45 लाख एवं झरिंडा पंचायत के लिए 1 करोड़ 66 लाख रुपयों की पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई है। इन योजनाओं की स्वीकृति से इन इलाकों में पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। शेखावत ने बताया कि क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur