Hindi News / General News / पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा – महंत ओमकार दास

पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा – महंत ओमकार दास

भामाशाह शर्मा का किया नागरिक अभिनन्दन

श्रीमाधोपुर(अमरचंद शर्मा) कस्बे के सीताराम बावड़ी आश्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं भामाशाह अमित शर्मा खंडेला का नागरिक अभिनंदन आश्रम के महंत ओमकार दास के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम संयोजक स्वदेशी जागरण मंच के एडवोकेट रामकिशन सैनी ने बताया कि भामाशाह अमित शर्मा खंडेला के द्वारा कोरोना काल में जिले कि स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार कर उल्लेखनीय योगदान दिया है। महंत ओमकार दास ने अपने संबोधन में बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, आज मानवता को सेवा की जरूरत है। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हितेश शर्मा के जन्मदिवस पर गुलाब का पौधा भी लगाया गया। मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा जिला महामंत्री राजस्थान ब्राह्मण महासभा,महेंद्र डोरवाल,दिलीप राष्ट्रवादी,एडवोकेट विजय शर्मा,पुरुषोत्तम शर्मा पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब,विमल इन्दौरिया प्रवक्ता केसरिया हिन्दू वाहिनी,महावीर महर्षि,हितेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur