Hindi News / General News / पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता

पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता

खोह नागोरियान में हॉकर मुन्नलाल की हत्या पर पीड़ित परिवार को

अजीतगढ (अमरचंद शर्मा) कस्बे के नीमकाथाना रोड़ पर स्थानीय व्यवसायी महेश कुमार चौपड़ा की पहल पर गुरुवार को जयपुर के खोह नागोरियान में हॉकर मुन्नलाल की हत्या होने पर पीड़ित परिवार को स्थानीय व्यापारियों ने 5100 रुपये का आर्थिक सहयोग इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के उप संरक्षक सदस्य विजय यादव की अध्यक्षता में किया गया।इस मौके पर यादव ने कहा कि हमे पीड़ित मानवता का हरसम्भव सहयोग करना चाहिए,उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके कठोर सजा देने की मांग करते हुए अन्य लोगो को पीड़ित परिवार के सहयोग के आगे आने के लिए प्रेरित किया इसके पश्चात एकत्रित सहयोग राशि पीड़ित परिवार के एसबीआई खाते में जमा करवाई गई।इस मौके पर अंतर्राष्टीय मानवाधिकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह बाकावत,बनवारीलाल यादव,इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सदस्य कपिल मीणा,परमजीत यादव,धारासिंह यादव,मालीराम जांगिड़,बबलू कुमार रॉय आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur