केदारकुञ्ज पिलानी में जनकल्याण संस्था की बैठक संस्थापक भरतलाल शर्मा व संरक्षक सीएम भार्गव के सान्निध्य, सचिन रोहिला के आतिथ्य एंव राजेश रोहिला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गत छः वर्षो से संस्थान नगर के लिये सीवरेज, तहसील, कॉलेज, सीएचसी,कुम्भाराम लिफ्टकेनाल का पानी व एडीजे कोर्ट की मांग स्थानीय विधायक व राज्यसरकार से लगातार करता आरहा है। विभिन्न अवसरों पर ज्ञापन भी दिये गए है परंतु जनसँख्या की दृष्टि से जिले का तीसरा बड़ा नगर होने के बावजूद इन अतिआवश्यक सुविधाओं से वंचित है। कार्यकर्ताओ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए निर्णय लिया कि आनेवाले चुनाव में विधायक पद के लिये चुनाव लड़ रहे जनसेवकों से इसका जवाब मांगा जावेगा । आश्वासन बहुत मिले है परन्तु अभी तक यह नगर सरकारी सुविधाओं से वंचित ही रहा है। उपरोक्त मांगो के लिये सम्पूर्ण नगर में जनजागरण अभियान प्रारम्भ किया जावेगा। बैठक में मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह राठौड़, डॉ हरीसिंह साँखला, प्रतापसिंह गोड़, बजरंगलाल आलड़िया, गजानन्द शर्मा,सुशील कुमावत, रणवीरसिंह शेखावत, सुरेन्द्र आर्य, राधेश्याम मान, मोहम्द इकबाल, नवीन,अनिल व अनुज सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
Hindi News / General News / पिलानी में चुनाव लड़ रहे जनसेवकों से मांगा जायेगा जवाब
पिलानी में चुनाव लड़ रहे जनसेवकों से मांगा जायेगा जवाब



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।