कल सोमवार को सुबह 11:30 बजे राजभवन में गहलोत मंत्रिमंडल के 23 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। वही इसमें झुंझुनू जिले से एक भी नाम नहीं होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेशाध्य्क्ष सचिन पायलट चुनाव प्रचार के दौरान उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में आये तब सभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि जब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब तब झुंझुनू का मान बढ़ा है। उनका इशारा था कि जब जब कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई है झुंझुनू जिले को मंत्रिमंडल में प्रमुखता से स्थान मिला है। वही अभी तक मिल रही जानकारी में झुंझुनू जिले से कोई भी नाम नहीं होना चौंकाने वाला समझा जा रहा है साथ ही जिले में चर्चा का विषय भी बना हुआ है। झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र से बृजेंद्र ओला, नवलगढ़ से डॉ राजकुमार शर्मा, और खेतड़ी से डॉ जितेंद्र सिंह का मंत्री बनना लगभग पक्का माना जा रहा था। राजनितिक पंडित कयास लगा रहे है कि ऐसा लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। साथ ही जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखने को भी इसमें एक कारण माना जा रहा है। हालांकि झुंझुनू जिले के लोगो के लिए शुकून की बात यह है कि अभी भी मंत्रिमंडल के आकार को बढ़ाने की गुंजाईश रखी गयी है।
Hindi News / General News / पायलट क्या हुआ तेरा वादा, कैसे बदल दिया झुंझुनू पर इरादा
पायलट क्या हुआ तेरा वादा, कैसे बदल दिया झुंझुनू पर इरादा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।