Hindi News / General News / पिता के निधन के बाद मां ने पढा़ लिखाकर सुभाष को बनाया काबिल

,

पिता के निधन के बाद मां ने पढा़ लिखाकर सुभाष को बनाया काबिल

मां का सपना पूरा हुआ जब बेटा लगा सरकारी नौकरी

दांतारामगढ़(लिखासिंह सैनी) दांता कस्बे के राजोरिया की ढा़णी के मांगूराम कुमावत का सुपौत्र सुभाष के पिता बंशीलाल का 15 वर्ष पहले निधन हो गया था। सुभाष को उसकी मां ग्यारसी देवी ने मेहनत मजदूरी कर पढा़ई कराई। सुभाष ने कक्षा दस से पढा़ई के साथ-साथ मजदूरी कर बीएससी फाईनल तक पढा़ई की। सुभाष की मां का सपना था कि सुभाष की सरकारी नौकरी लगे। शुक्रवार को पशुपालन विभाग के पशुधन सहायक (एलएसए) के पद पर सुभाष का चयन हुआ तो मां का सपना पूरा हुआ। सुभाष ढा़णी में पहला युवक है जो सरकारी नौकरी लगा हैं। सुभाष की नौकरी लगने  पर घर परिवार में खुशी का माहौल हैं। सुभाष वर्तमान में श्री गौशाला हरियाणा में अपनी सेवाएं दे रहा हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur