Hindi News / General News / मां की पुण्यतिथि पर पुत्र ने किया पौधरोपण

मां की पुण्यतिथि पर पुत्र ने किया पौधरोपण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवटी में

पलसाना(राकेश कुमावत) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवटी में रुकमा देवी की पुण्य स्मृति में आज मंगलवार को पौधरोपण किया गया । सरपंच प्रतिनिधि रामदेव कुमावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार वर्मा ने अपनी स्वर्गीय माताजी रुकमा देवी धर्मपत्नी श्रवणलाल कुंडलवाल निवासी गोवटी की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में नीम ,गुलमोहर ,अशोक ,करंज, अनार ,अमरूद आदि के छायादार एवं फलदार पौधे लगाएं । प्रधानाचार्य बनवारी लाल कुमावत ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को अगले 2 साल तक पौधों की सार संभाल करने की बात कहते हुए संकल्प कराया। कुमावत ने कहा की पौधे पर्यावरण सुरक्षा के साथ हमें प्राणवायु ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं । अतः पौधे लगाना पुण्य का कार्य है। इस मौके पर मंगलचंद, प्रह्लाद राय, इंद्राज, जितेंद्र सोनी ,अनिल कुमार वर्मा, धीरेंद्र जोरम, सुभाष चंद्र बागड़ी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur