Hindi News / General News / फल सब्जी विक्रेता को बैग वितरण कर चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

फल सब्जी विक्रेता को बैग वितरण कर चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

भाजपा सेवा सप्ताह के दौरान

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर तथा अल्पसंख्यक मोर्चा फतेहपुर द्वारा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत शहर के बावड़ी गेट छतरिया बस स्टैंड तथा मुख्य बाजार में सब्जी और फल विक्रेताओं को कपड़े के बैग देकर उन्हें प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं करने के लिए समझाया गया। इसके अलावा आम ग्राहक को भी प्लास्टिक थैली का प्रयोग नहीं करने के लिए आग्रह किया। दुकानदारों और आम राहगीरों को कपड़े के बैग वितरण किए गए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामअवतार रुतला, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद महला, भाजपा नेता इस्लाम खान, फारुख खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।