Hindi News / General News / पौधारोपण कार्यक्रम किया गया

पौधारोपण कार्यक्रम किया गया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में

सीकर(राकेश कुमावत) जिले के ग्राम गोवर्धनपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया गया। एडीसी प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने अशोक का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। जहां स्थानीय संघ पलसाना के सचिव पवन शर्मा ,स्काउटर पप्पू राम मीणा ,सत्यनारायण शर्मा ,कैलाश चंद शर्मा ,उमेश कुमार ,परमेश्वर लाल, सांवरमल व स्काउट मौजूद थे । उधर अलोदा में भूराराम कुलरिया स्मृति संस्थान के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया गया । इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार मीणा ,सामेर सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ मल वर्मा ,उपसरपंच रामेश्वर कुलरिया, रामदेव सिंह कुलरिया, बीरबल सिंह कुलरिया, ग्राम विकास अधिकारी हरिशंकर पंवार, गौशाला सचिव भागीरथ बिजारणिया ,सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष भामू ,पवन सोनी, महेंद्र मुकेश उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur