Hindi News / General News / पौधे लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

पौधे लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा

सूरजगढ़, आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में गांधी कृषि फार्म कुम्हारों का बास सूरजगढ़ में फलदार और छायादार पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर आदर्श समाज समिति इंडिया के सदस्य राजेंद्र कुमार ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए आज से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। समिति द्वारा बारिश के मौसम में क्षेत्र में जगह जगह पर वृक्षारोपण किया जायेगा। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कहा- विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है, जो प्रत्येक वर्ष पाँच जून को विश्वभर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभाव को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पूरे विश्वभर में पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की स्थापना की गई। आजकल, पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसके बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए और इस परेशानी का सामना करने के लिए अपने सकारात्मक प्रयासों से पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए विद्यार्थियों के रुप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद हैं। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना ही होगा। विश्व में लगातार वातावरण दूषित होता जा रहा है। जिसका गहरा प्रभाव हमारे जीवन में पड़ रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा। वृक्षारोपण करने वालों में धर्मपाल गांधी, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार, सुनील गांधी, सतीश कुमार, सोनू कुमारी, दिनेश कुमार, पिंकी कुमारी, अमित कुमार, अंजू गांधी, इशांत, शुभम आदि लोगों ने पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur