Hindi News / General News / पौधरोपण कर मनाया जिला कलक्टर संदेश नायक का जन्मदिन

पौधरोपण कर मनाया जिला कलक्टर संदेश नायक का जन्मदिन

जिला कलेक्टर नायक को अभिनन्दन पत्र व पौधा भेंट कर दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

चूरू, जिला कलेक्टर संदेश नायक के जन्मदिवस के अवसर पर आज मंगलवार को युवा शक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने एक नई पहल करते हुए पौधारोपण किया तथा जिला कलेक्टर नायक को अभिनन्दन पत्र व पौधा भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। युवा शक्ति मंच संस्था के सदस्यों द्वारा आज मंगलवार को जिला कलेक्टर के जन्मदिवस के उपलक्ष में सरदारशहर उपखंड अधिकारी रीना छींपा के सान्निध्य में सरदारशहर में भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक पारीक, सुनील मिश्रा, भरत शर्मा, संजय भाट, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।