Hindi News / General News / कोरोना को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद

कोरोना को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद

जागरूकता रैली एवं फ्लैग मार्च निकाला गया

सरदारशहर (जगदीश लाटा) शहर में कोरोना को लेकर पुलिस प्रशासन अब सख्ती का रुख अपनाएगा । इसके तहत शुक्रवार को शहर में पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के तत्वावधान में जागरूकता रैली एवं फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च सीओ नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया, जो गांधी चौक से शुरू होकर ताल मैदान तक पहुंचा। इसमें सीओ नरेंद्र कुमार शर्मा, बीडीओ दुर्गा राम पारीक, तहसीलदार हनुमान सिंह देवल सहित पुलिस, पालिका प्रशासन एवं पंचायत समिति के अधिकारी एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे। मार्च के दौरान लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने की हिदायत दी गई एवं दो गज दूरी के बारे में जागरूकता की गई । पुलिस की ओर से घोषणा की गई कि मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मार्च के दौरान लोगों में हलचल देखी गई एवं जो मास्क नहीं लगाए हुए थे उन्होंने तुरंत लगाए ‌या लोग पुलिस से बचते दिखे। बहरहाल लोगों को कोरोनावायरस गाइडलाइन का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करना चाहिए ताकि तीसरी लहर का प्रभाव अधिक न फैले।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur