Hindi News / General News / 18 माह बाद 14 वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

18 माह बाद 14 वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उदयपुरवाटी थानाधिकारी की बड़ी कार्रवाई

उदयपुरवाटी, [ कैलाश बबेरवाल ] उदयपुरवाटी पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 वर्ष की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने घटना के 18 माह बाद झुंझुनूं से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर 2020 को एक महिला ने उदयपुरवाटी थाने में अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का नामजद प्रकरण दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया कि मेरी नाबालिग बेटी पड़ोसी के खेत में लावणी कराने के लिए गई थी। इस दौरान देवीपुरा बणी निवासी कैलाश बावरिया ने बेटी से कहा कि तुम्हारी मां बुला रही है। आरोपी कैलाश नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह में ले जाकर उसको धमकाकर दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिशें दी। लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कैलाश बावरिया झुंझुनूं में है। सूचना पर सीआई भंवरलाल कुमावत के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur