Hindi News / General News / पुलिस अत्याचार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पुलिस अत्याचार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जोधपुर मे मुकेश प्रजापत के साथ

सूरजगढ़,[के के गांधी] जोधपुर में कुम्हार समाज के मुकेश प्रजापत के साथ पुलिस द्वारा किए गए के दुर्व्यवहार के विरोध में कुम्हार समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आज रविवार को जिलाध्यक्ष सांवरमल प्रजापत ने मुख्यमंत्री के नाम ऑनलाइन ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच व बेवजह लगाए गए राजकार्य में बाधा का मुकदमा वापस लेने की मांग की। मामले के अनुसार जोधपुर मे कुम्हार समाज के मुकेश प्रजापत को मजदुरी पर जाते हुए जोधपुर पुलिस के जवानो ने केवल इस बाबत बुरी तरह से पीटा कि उसने मास्क नही लगाया जबकि मुकेश प्रजापत ने मास्क लगा रखा था। पुलिस की पिटाई से घायल मुकेश को चिकित्सालय मे भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मुकेश पर राजकार्य मे बाधा का केस भी दर्ज किया है जो उसके साथ अन्याय की पराकाष्ठा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur