Hindi News / General News / पुलिस थाने में पुलिस कर्मचारियों ने मनाई धूलंडी

पुलिस थाने में पुलिस कर्मचारियों ने मनाई धूलंडी

उदयपुरवाटी पुलिस थाना परिसर में मनाई धूलंडी

उदयपुरवाटी[ कैलाश बबेरवाल ] कस्बे में स्थित शाकंभरी गेट पर पुलिस थाने में डीजे व चंग की थाप पर नाचते गाते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए, होली के इस पावन पर्व पर धुलंडी मनाई। पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल राजेश कुमार व सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना परिसर में स्थानीय लोगों के साथ सुखी गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई देकर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को बधाई दी और कहा कि त्यौहार शांति का प्रतीक होता है, जिसे हंसी खुशी के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान एएसआई अनिल नागौरा, अजीत सिंह, संदीप कुमार, नानचाराम सहित पुलिस कर्मचारी व कस्बे के लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur