Hindi News / General News / पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जूंआ खेल रहें लोगों के खिलाफ की कार्यवाही

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जूंआ खेल रहें लोगों के खिलाफ की कार्यवाही

चार जूवांरियों को किया गिरफ्तार

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] स्थानीय पुलिस ने आज बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर जुआंं खेल रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए चार जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10470 की राशि बरामद की। थानाधिकारी कैलाश चंद्र मीणा ने बताया कि अरनिया गांव में लगातार सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने की शिकायतें आ रही थी। जिस पर एएसआई जयप्रकाश तथा हेड कांस्टेबल रंग लाल के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर दबिश दी। जिस पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास अरनिया निवासी राकेश पुत्र मोहन लाल जांगिड़ तथा रमेश पुत्र मालाराम यादव को जुआ खेलते हुए 5120 की नगद राशि, वही गट्टे के पास बाबू लाल यादव पुत्र घीसा लाल व गणपत राम पुत्र तेजपाल यादव को जुआ खेलते हुए 5350 की नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों जुआरियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur