Hindi News / General News / पुलिस प्रशासन की हुई मीटिंग.

पुलिस प्रशासन की हुई मीटिंग.

गोवंश से होने वाली सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए

फतेहपुर शेखावाटी [बाबूलाल सैनी ] आज शनिवार को कस्बे के बुद्धगिरी मंडी के पास जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फतेहपुर पुलिस प्रशासन तथा राजस्थान गो सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आए दिन रात्रि के समय में हाईवे पर गोवंश से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए गायों के सींग पर तथा गले में रेडियम का पट्टा लगाने का कार्य किया गया। इस मौके पर महंत दिनेश गिरी जी महाराज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। इस दौरान महंत श्री दिनेश गिरी जी महाराज, डीवाईएसपी ओमप्रकाश किलानिया, शहर कोतवाल उदय सिंह यादव, सदर सीआई आलोक पूनिया, व्यापार मंडल के सुनील कुमार बूबना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आमीन लहरा, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअवतार रुतला, राजकुमार चोटिया, डॉ ताराचंद चोटिया, मनोज मटोलिया, कुलदीप पीपलवा, कमल कुमार सैनी, सीएलजी सदस्य गायत्री जांगिड़, याकूब खान, दिनेश कुमार पीपलवा, शिव कुमार ढाका, सुनील कुमार देवड़ा, डॉक्टर रामगोपाल शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur