Hindi News / General News / पुलिस ने 130 किलो डोडा पोस्त सहित गाड़ी बरामद की

पुलिस ने 130 किलो डोडा पोस्त सहित गाड़ी बरामद की

मुखबीर की सूचना पर

चूरू (दीपक सैनी) पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 130 किलो डोडा पोस्त सहित गाड़ी बरामद की। थानाधिकारी डॉक्टर महेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम को गांव पार्वतीसर, भीमसर व कोलासर में गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने मलसीसर से बडाबर जाने वाली सड़क पर नाकाबन्दी की। नाकाबन्दी के समय मलसीसर की तरफ से एक एक्सयुवी गाड़ी आई जिसको रूकने का ईशारा किया तो ड्राईवर ने पुलिस को देखकर नाकाबन्दी तोड़कर गाड़ी को बडाबर की तरफ तेजगति से भगा ले गया। गाड़ी में दो युवक सवार थे। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी के खलासी साईड का पिछला टायर पंक्चर हो रखा था फिर भी चालक तेज गति से गाड़ी को सड़क से पूर्वी तरफ जोहड़ा नावा तलाई में ले जाकर छतरी के पास गाड़ी को खड़ा कर दिया और दोनों युवक खेतों में भाग गए। पुलिस ने गाड़ी के पास पहुंचकर तैलाशी ली तो गाड़ी में 11 प्लास्टिक के कट्टों मे अवैध डोडा पोस्त छीलका व एक कट्टे में डोडा पोस्त चूरा भरा हुआ मिला। जिनका वजन लगभग 130 किलो डोडा पोस्त छीलका व चुरा है जिनकी अनुमानित लागत 5 लाख से अधिक है। गाड़ी में पीछे की सीट पर 20 रेडिमेन्ट शर्ट मिले तथा गाड़ी के आगे के टूल में एक आरसी मिली। मालिक का नाम सुरेश कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी हरियावास तहसील लुहारू भिवानी लिखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur