Hindi News / General News / पुलिस, स्वास्थ्य, नगर पालिका व उपखंड के कर्मचारियों को किया सम्मानित

पुलिस, स्वास्थ्य, नगर पालिका व उपखंड के कर्मचारियों को किया सम्मानित

उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए

श्रीमाधोपुर, [महेंद्र खडोलिया ] कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में पुलिस कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, उपखंड कर्मचारियों व नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करने में लगे हुए हैं । मंदिर श्री गोपाल जी कुंड वाला ट्रस्ट ठठेरा मंदिर ट्रस्ट मंत्री महावीर ठठेरा ने बताया कि समाज इन सभी कर्मवीर योद्धाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ट्रस्ट ठठेरा समाज के द्वारा इन सभी को सम्मानित किया है। ईओ नगर पालिका रजत जैन, एएसआई शशिकांत शर्मा कर्मचारियों का माला व साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं वार्ड 25 के सफाई कर्मचारी कालूराम को पेंट शर्ट व एक महिला सफाई कर्मचारी को साड़ी देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर नरेश पंजाबी, मंदिर पुजारी मक्खन लाल शर्मा ,जगदीश शर्मा ,कृष्ण कुमार ,अक्षय कुमार सैनी आदि कई लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur