Hindi News / General News / पुलिसकर्मी, सामाजिक संगठनों व मीडियाकर्मियों का किया सम्मान

पुलिसकर्मी, सामाजिक संगठनों व मीडियाकर्मियों का किया सम्मान

श्रीमाधोपुर स्थापना दिवस पर

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीमाधोपुर पुलिस चौकी में आज विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस थानाधिकारी कैलाश चंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस के पन्द्रह कोरोना वारीयर्स व पुलिस मित्र उमेश चुलेट, पत्रकारों, व श्रीमाधोपुर में जरुरतमंद को भोजन वितरण में समर्पित कोरोना वारीयर्स मुकेश शर्मा व रविकांत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक बनवारी लाल सैनी ने बताया कि पिछले एक महीने से श्रीमाधोपुर पुलिस के द्वारा लाॅक डाउन के साथ सामाजिक सहायता के लिए समर्पित होकर काम करने के लिए स्थापना दिवस पर नगर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस चौकी में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक गिरधारी लाल डिगवाल, राजेन्द्र कुमार, रामगोपाल यादव, मालीराम, मोहनलाल, भैरूराम मीणा, सुभाष गुर्जर, मुकेश, ख्यालीराम, महिला कांस्टेबल संतोष, नर्मदा सहीत पुलिस मित्र उमेश चुलेट, भोजन वितरण में समर्पित मुकेश व रविकांत व स्थानीय पत्रकारों का माल्यार्पण व शाल भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट रामावतार सैनी द्वितीय, भाजपा नेता जुगल किशोर चौधरी, पूर्व पार्षद रोशन बिजारणियां, कुमावत समाज के सावरमल कुमावत, प्रकाश टेलर, राजेन्द्र प्रसाद ठठेरा, रामनिवास खर्रा आदि उपस्थित थे। सभी का आभार अलायंस क्लब के दिलीप शर्मा ने प्रकट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur