Hindi News / General News / पुलिसकर्मी व चिकित्साकर्मियों का किया सम्मान

पुलिसकर्मी व चिकित्साकर्मियों का किया सम्मान

चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की दिलाई शपथ

श्रीमाधोपुर,[अमरचंद शर्मा] निकटवर्ती थोई कस्बे में केसरिया हिन्दू वाहिनी सीकर के कार्यकर्ताओ द्वारा पुलिसकर्मियों व चिकित्साकर्मियों का सम्मान किया गया। वाहिनी के जिला प्रभारी ललित सैन ने बताया कि कार्यक्रम में राजकीय स्वास्थ्य केंद्र थोई चिकित्सा अधिकारी कानाराम सैनी, अरुण शर्मा, राकेश यादव आदि सहित पुलिस थाना थोई इंचार्ज संगीता मीणा व समस्त स्टाफ तथा पवन साई सरपंच कल्याणपुरा, हरलाल कुड़ी, मनोज मील सनराइज कॉलेज थोई, गोपाल स्वामी समाज सेवी, अशोक बंसल समाज सेवी, कमल पारीक, शिंभूदयाल, रमेश कुमावत आदि को केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने चीनी सामान का विरोध जताया तथा चीनी समान का उपयोग न करने कि अपील की। जिला गौरक्षा प्रमुख विजय स्वामी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनम सैन,क्षेत्रीय अध्यक्ष सोना स्वामी,जिला महासचिव काजल स्वामी,महेंद्र सिंह खोखर घसीपुरा, शैक्षणिक प्रबंधक मोहित बंसल सहित वाहिनी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur