Hindi News / General News / पूजा अरोड़ा को बनाया उत्तराखंड के हरिद्वार का जिलाध्यक्ष

पूजा अरोड़ा को बनाया उत्तराखंड के हरिद्वार का जिलाध्यक्ष

आदर्श समाज समिति इंडिया का

झुन्झुनूं, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में ज्वालापुर निवासी कवयित्री पूजा अरोड़ा को उत्तराखंड प्रदेश में हरिद्वार जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शिक्षाविद् व साहित्यकार पूजा अरोड़ा को संगठन में अहम जिम्मेदारी देते हुए आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि जिला हरिद्वार में ज्वालापुर की रहने वाली पूजा अरोड़ा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के अलावा साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। वे लंबे समय से आदर्श समाज समिति इंडिया से जुड़ी हुई हैं और वो एक अच्छी कवयित्री और साहित्यकार हैं। राष्ट्रप्रेम, साहित्य प्रेम और सामाजिक कार्यों के प्रति उनके रुझान को देखते हुए आदर्श समाज समिति इंडिया ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश में हरिद्वार जिले का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए निर्देशित किया है कि राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखोगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करोगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहोगे। पद की गरिमा का ख्याल रखोगे। तीस दिवस में कार्यकारिणी का गठन कर कार्यालय को सूचित करोगे। पूजा अरोड़ा को हरिद्वार जिले का अध्यक्ष बनाये जाने पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार प्रकट किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur