Hindi News / General News / पॉवर मूव्स का हुआ अनूठा शुभारम्भ

पॉवर मूव्स का हुआ अनूठा शुभारम्भ

बॉयोस्कोप मॉल स्थित परिसर में

सीकर, आज बॉयोस्कोप मॉल स्थित परिसर में पावर फिट जिम की नयी शाखा पावर मूव्स का उद्घाटन हुआ। 2 घंटे से अधिक चले रंगारंग कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फ़्लैश मॉब रहा। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने एक साथ एक ही धुन पर प्रोफेशनल डांसर्स के साथ ताल पर ताल मिलाई। डायरेक्टर माधुरी तिवाड़ी ने बताया की फ़्लैश मोब एक विशेष प्रकार का स्ट्रीट डांस होता है जिसमें कलाकार पब्लिक प्लेस पर रैंडम्ली एक डांस परफॉरमेंस शुरू करते है,और साथ में आस पास के लोगों को भी उस डांस परफॉरमेंस में साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करते है। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम को हर वर्ग और ऐज ग्रुप के लोगों ने एन्जॉय किया। फ़्लैश मोब के साथ साथ आफताब,चारु, ऋषि,मोहित, देवेश आदि ने एकल डांस मूव्स से समा बाँध दिया | कार्यक्रम का संचालन हिमांशु पारीक ने किया।वही पावर मूव्स के प्रोग्राम डायरेक्टर सुरेंद्र बंसल ने बताया की पावर मूव्स के माध्यम से यह फिटनेस सेण्टर एक ही छत्त के नीचे डांस, ज़ुम्बा एवं योग की प्रोफेशनल फिटनेस ट्रेनिंग देगा जिसके लिए अलग अलग फिटनेस एक्सपर्ट्स को संचालन का जिम्मा दिया गया। पावरफ़िट जिम के सी.ई.ओ अभिषेक तिवाड़ी ने बताया की जिम के साथ साथ अब शहर वासियों में डांस, ज़ुम्बा और विशेष तौर से योग तरफ काफी रुझान बढ़ रहा है,उसी के मद्दे नज़र मैनेजमेंट ने जिम के साथ साथ डांस,ज़ुम्बा एवं योग हेतु विशेष फिटनेस सेंटर बॉयोस्कोप मॉल के सामने स्थित गली में तैयार किया है। तिवाड़ी ने बताया की उनका ध्येय आने वाले कुछ सालों में पावरफ़िट और पावर मूव्स की शाखाएं पुरे प्रदेश एवं देश भर में सिलसिलेवार तरीके से खोलने का है। गौरतलब है की पावर मूव्स,पावर फिट जिम की ही शाखा है। कार्यक्रम में डांस के साथ साथ ज़ुम्बा और योग संबधित भी कई परफॉरमेंस हुई। कार्यक्रम में समेत जन सामन्य से सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur