Hindi News / General News / पत्रकार इलेवन ने प्रशासन इलेवन को 3 विकेट से किया पराजित

पत्रकार इलेवन ने प्रशासन इलेवन को 3 विकेट से किया पराजित

मैत्री क्रिकेट मैच में

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] उपखण्ड प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर रघुनाथ विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार इलेवन ने प्रशासन इलेवन को 3 विकेट से पराजित किया। समाजसेवी संस्था दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से आयोजित मैच में प्रशासन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में थानाधिकारी भूपेंद्र सोनी के नाबाद 64 रनों की पारी की मदद से 126 रन बनाए । इसके जवाब में पत्रकार इलेवन ने श्रीकांत शर्मा के शानदार 58 रनों की मदद से रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में जरूरी 9 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया । पत्रकार इलेवन के श्रीकांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया । मैच के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह उपखंड अधिकारी डॉ. गौरव सैनी के मुख्य आतिथ्य,विकास रिणवा के विशिष्ट आतिथ्य व पालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पनाकांत की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, सोसायटी के संस्थापक निदेशक रघुनंदन धरेंद्र, चंद्रप्रकाश कोका, कन्हैयालाल चौमाल, संवाददाता सुबोध सारस्वत, नारायण प्रसाद पीपलवा, लीलाधर प्रजापत, सचिन विरमानी, राकेशकुमार नायक, खींवाराम शर्मा, कुतुबुद्दीन पठान,शुभकरण नैण, नसीर पठान सहित कई खिलाड़ी व दर्शकगण उपस्थित थे । संचालन राकेश गहलोत ने किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur