Hindi News / General News / प्रभारी मंत्री डॉ गर्ग ने गांधी समिति के पैंफलेट का किया विमोचन

प्रभारी मंत्री डॉ गर्ग ने गांधी समिति के पैंफलेट का किया विमोचन

कोरोना जागरुकता पैंफलेट

चूरू, तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा, सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री तथा प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, जिला प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के पवन, जिला कलक्टर संदेश नायक ने आज सोमवार को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, चूरू की ओर से प्रकाशित कोरोना जागरुकता पैंफलेट का विमोचन किया। समिति के जिला समन्वयक दुलाराम सहारण ने बताया कि जिलेभर में समिति की ओर से विभिन्न जागरुकता गतिविधियां की जाएंगी तथा लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के विषय में बताया जाएगा। इस दौरान समिति से जुड़े रियाजत खान, एडीएम रामरतन सौंकरिया, सीईओ आरएस चौहान, एसीईओ डॉ नरेंद्र चौधरी, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, जमील चौहान, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष चिमनाराम कारेल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur