Hindi News / General News / प्रधानमंत्री सहायता कोष फंड के लिए दिया 21 हजार का चेक

प्रधानमंत्री सहायता कोष फंड के लिए दिया 21 हजार का चेक

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के द्वारा

पलसाना,[राकेश कुमावत] सीकर जिले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना के द्वारा कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री सहायता कोष फंड के लिए 21 हजार का चेक प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत एवं स्थानीय संघ सचिव पवन कुमार शर्मा के द्वारा सर्किल ऑर्गेनाइजर सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा जिला मुख्यालय सीकर को दिया गया। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत ने बताया कि यह सहयोग राशि स्काउट पदाधिकारी स्काउटर एवं आजीवन सदस्य भामाशाहओं के द्वारा जुटाई गई । स्थानीय संघ द्वारा लोक डाउन के दौरान मास्क सैनिटाइजर ,राशन वितरण में सहयोग खाद्य सामग्री वितरण करवाना, हाइड्रोक्लोराइट का छिड़काव करवाना, पशुओं की खेली साफ करना, परिंदों के लिए चुगा पात्र एवं परिंदों का निर्माण करना, भामाशाह से संपर्क कर खाद्य सामग्री के किट वितरण कराना आदि कार्य को संपादित किया जा रहा है। सचिव पवन कुमार शर्मा के द्वारा स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूकता संदेश देना, गायों को रोटी एवं चारे की व्यवस्था करवाना। यह अभियान लॉक डाउन समाप्ति तक जारी रहेगा। राज्य पुरस्कार प्राप्त गाइड महिमा शर्मा द्वारा मास्क बनाने का काम अनवरत जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur