Hindi News / General News / प्राध्यापक स्कूल शिक्षा पद पर पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी

प्राध्यापक स्कूल शिक्षा पद पर पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी

माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा

झुंझुनू ,निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा वर्ष 2020-21में विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों के पदों पर पदोन्नति करने हेतु पात्र कार्मिकों की वरिष्ठता सूची जारी कर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। संयुक्त निदेशक चुरू संभाग सुरेंद्र गौड़ ने निर्देश जारी कर संभाग के तीनों जिलों झुंझुनू सीकर चूरू के पात्र कार्मिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी इस सूची का अवलोकन करें तथा सूची में वर्णित विवरण में किसी प्रकार की आपत्ति होने पर निर्धारित प्रपत्र में सभी कॉलम्स की पूर्ति करते हुए सम्बन्धितदस्तावेज सलंग्न करते हुए संयुक्त निदेशक चूरू की ईमेल आईडी ddsecondary1@gmail.com पर दिनांक 28 मई 2020 को शायं छः बजे तक प्रेषित करें।निर्धारित दिनांक के बाद प्रेषित की गई आपत्ति पर किसी प्रकार का विचार किया जाना संभव नहीं होगा तथा पदोन्नति से वंचित रहने की समस्त जिम्मेदारी संबंधित कार्मिक की स्वयं की होगी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुन्झुनू घनश्यामदत जाट ने जिले के सभी पात्र कार्मिकों को निर्देशित किया है कि सभी इस पात्रता सूची का अवलोकन करने के पश्चात निर्धारित समय अवधि में अपनी आपत्ति संयुक्त निदेशक चूरू को मेल करें तथा एक प्रति जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक झुंझुनू को भी भिजवाएं।सहायक निदेशक महेंद्र बड़सरा ने बताया है कि सूची में शामिल कोई भी कार्मिक अगर पहले ही उच्च पद यथा प्राध्यापक,प्रधानाध्यापक पद पर कार्रयरत हो,अन्य विभाग में चला गया हो,स्वेच्छिक सेवनिवर्ती ले ली है तो ऐसे प्रकरणों की सूचना भी संयुक्त निदेशक चूरू को भिजवानी है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur