Hindi News / General News / परमहंस दिव्यांग सेवा समिति की मासिक बैठक आयोजित

परमहंस दिव्यांग सेवा समिति की मासिक बैठक आयोजित

गणेश नारायण धर्म कांटा चौधरी कॉलानी में

चिड़ावा, परमहंस दिव्यांग सेवा समिति की मासिक बैठक अाज गणेश नारायण धर्म कांटा चौधरी कॉलानी में आयोजित की गई। बैठक में 30 दिव्यांगजन का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही जिले के दिव्यांगजन कि समस्याओं को सुना गया। 5 स्वरोजगार लोन त्र्रण, 3 ट्राई साइकिल एवं 5 केलिपर पेर के लिये, 1 व्हीलचेयर, पालनहार, छात्रवृत्ति के फार्म भरवाये गये। साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों कि बैठक में विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर 2019 को कार्यक्रम कि रूप रेखा बनाई गई। 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जायेगा जिसमें दिव्यांग प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें वर्ष 2019 में 10वी,12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, नीट, एवं विशेष उपलब्धि तथा राज्य स्तरीय पेरा चैम्पियनशिप, व नेशनल चैम्पियनशिप पेरा, इन्टरनेशनल पेरा चैम्पियनशिप के दिव्यांग पदक विजेताओं खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। झुंझुनूं जिले में दिव्यांगजन हेतु विशेष कार्य करने वालो व्यक्ति एवं संस्था को सम्मानित किया जायेगा। कार्यकारिणी बैठक में संस्था उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पेराखिलाडी देवेन्द्र सिहं, कोषाध्यक्ष संदीप धनखंड, प्रवक्ता मोमन सिंह, उपसंगठन प्रभारी अनिल राव, व्यवस्थापक रतिराम, कुलदीप राव, सुमेर सिंह, श्याम, जितेन्द्र आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन जिला महामंत्री अरूण दाधिच ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur