Hindi News / General News / प्रांतीय अधिकारिक यात्रा समापन व सम्मान समारोह आयोजित

प्रांतीय अधिकारिक यात्रा समापन व सम्मान समारोह आयोजित

लियो क्लब सीकर व डिस्ट्रिक्ट 3233ई-1 द्वारा

सीकर, आज गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट 3233ई-1 द्वारा सात दिवसीय प्रांतीय अधिकारिक यात्रा का समापन व लियो क्लब सीकर द्वारा सम्मान समारोह होटल एम.डी. में रखा गया। प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान ने बताया कि यात्रा में मेरे साथ लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लॉयन नरेश बंसल साथ रहे।यात्रा का उद्देश्य प्रांत के सभी लियो सदस्यों में आपसी तालमेल को बढ़ाना था,जिससे वे आने वाले समय में प्रांत का नेतृत्व कर सके| इस यात्रा की शुरुआत सीकर से चलकर मंडावर, महुआ, बहरोड,भिवाड़ी,खैरथल,अलवर,भरतपुर,धौलपुर,ग्वालियर, शिवपुरी,जयपुर होते हुए गुजरी| इस यात्रा में सभी प्रांत के सदस्यों से मिलकर उन्हें मार्गदर्शन दिया गया एवं उनसे विचार और विमर्श किया गया| आई.पी. डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल ने बताया प्रांतीय अधिकारिक यात्रा में गए अधिकारियों ने,15 क्लबों में की गई अपनी यात्रा के अनुभव लियो मेंबर्स से साझा किए और लियो क्लब सीकर द्वारा किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की व शुभकामनाएं दी। इस सम्मान समारोह में क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल,सचिव लियो शुभश्री गुप्ता,लियो जितेंद्र खेतान,लियो प्रियंका शर्मा,लियो सुमित गौड,लियो स्नेहा खेतान,लियो अखिलेश कौशिक,लियो साहिल चौधरी,लियो पूजा चौधरी,लियो अंकित जांगिड़,लियो शेखर अग्रवाल,लियो विष्णु अग्रवाल, लियो विकास कुमावत आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur