Hindi News / General News / प्रतिभा नगर मित्र मंडल बन रहा गौवंश का सहारा

प्रतिभा नगर मित्र मंडल बन रहा गौवंश का सहारा

भूख से बेहाल गौवंश को करवाया चारा उपलब्ध

चूरू,[पियूष शर्मा] कोरोना महामारी के इस दौर में शहर का प्रतिभा नगर मित्र मंडल भूख से बेहाल गौवंश का सहारा बना हुआ है। चौथे दिन लगातार आज शुक्रवार को मंडल के पदाधिकारियों ने शहर में झारिया मोरी, सब्जी मंडी, गढ़ परिसर, धर्मस्तूप क्षेत्र, पंखा सर्किल व जौहरी सागर सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर यहां खड़े भूख से बेहाल गौवंश को चारा उपलब्ध करवाया। मंडल के अध्यक्ष गौरीशंकर बाबू पाटिल ने बताया कि महामारी के इस दौर में पीडि़त मनुष्यों की भोजन सहित अन्य सुविधाओं के लिए हर वर्ग जुटा है। मगर आमदिनों में सडक़ों पर राहगीरों व आमजन की ओर से दी जाने वाली रोटी आदि पर निर्भर बेसहारा गोवंश बेहाल हो रहा था। ऐसे में परशुराम युवा मंच के जिलाध्यक्ष संदीप पाटिल के निर्देशन में पदाधिकारी जयप्रकाश प्रजापत, मुकेश मोटेका, नंदकिशोर स्वामी, आकाश आदि ने तीन दिन पहले गोवंश के लिए ये मुहिम शुरू की जो सबके सहयोग से अनवरत जारी है।