Hindi News / General News / प्रभारी मंत्री सोमवार को आएंगे झुंझुनू

प्रभारी मंत्री सोमवार को आएंगे झुंझुनू

एक दिवसीय यात्रा पर

झुंझुनू, जिले के प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा 22 जून को एक दिवसीय यात्रा पर झुंझुनू आएंगें। जिला कलेक्टर उमर दीन खान ने बताया कि प्रभारी मंत्री सोमवार को सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होकर 11 बजे झुंझुनू पंहुचेंगे। यहां वे कोरोना वायरस की स्थिति के संबंध में आयोजित विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे सूचना केन्द्र सभागार में कोविड-19 प्रचार-प्रसार हेतु स्काई बैलून की स्थापना, मेडिकल सर्वे एवं स्क्रीनिंग के चतुर्थ चरण के अभियान का आगाज, जनचेतना एवं स्क्रीनिंग का शुभारम्भ, वाहन रैली की रवानगी, आई.ई.सी. सामग्री का विमोचन तथा कोविड-19 की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करेंगे। यहां से वे शाम 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur