Hindi News / General News / प्रचार-प्रसार व स्वच्छता का संदेश दिया

प्रचार-प्रसार व स्वच्छता का संदेश दिया

महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में

नीमकाथाना(अरविन्द कुमार), स्थानीय एस.एन.के.पी राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के तत्वाधान में आज महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में गांधीजी के विचारों के प्रचार-प्रसार व स्वच्छता हेतू महाविद्यालय के मुख्य द्वार से कपिल मूर्ति सर्किल, नीमकाथाना तक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों ने जनजागरूकता रेली निकालकर स्लोगन, बैनर , नारे , गांधीजी के भजन आदि के माध्यम से समाज में स्वच्छता का संदेश प्रेषित किया।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एस.एन.मीणा व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला व स्वयंसेवकों को स्वच्छता के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाते हुए हरी झंडी दिखाकर रेली को रवाना किया । इस अवसर पर वरिष्ट संकाय सदस्य प्रो.बी.एस.शर्मा, डॉ राजेशकुमार, प्रो.आर.सी.यादव, डॉ.के.के.वर्मा व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम आधीकारी प्रो.एच.आर धनेटिया, डॉ इंद्राज मल यादव, डॉ चंद्रप्रभा व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी ने रेली के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur