प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को चूरू में प्रस्तावित विजय संकल्प सभा की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सोमवार को झुंझुनूं आए। उन्होंने मान नगर स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से तैयारियों की चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बताया कि जिले से 25 हजार कार्यकर्ता और आमजन चूरू प्रधानमंत्री की सभा में जाएंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। करीब 300 बसें और एक हजार के करीब छोटी गाडिय़ों को सूचीबद्ध कर वाहन प्रमुख बनाए गए है। जो सभी वाहनों को अपनी देख-रेख में चूरू ले जाएंगे। बैठक सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां, मंडावा विधायक नरेंद्रकुमार, भाजपा नेता राजेंद्र भांबू, खेतड़ी से इंजी. धर्मपाल आदि मौजूद थे। इस मौके पर चंद्रशेखर ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर बातचीत की। मावंडिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर गांव-ढाणी में बैठे कार्यकर्ता के साथ-साथ हर व्यक्ति में उत्साह है। इसके बाद चंद्रशेखर भाजपा नेता युवा उद्यमी प्रमोद खंडेलिया के घर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत भाजपा का झंडा भी लगाया। बैठक में उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, डॉ राजेश बाबल मौजूद थे।
Hindi News / General News / प्रदेश संगठन महामंत्री ने मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत लगाया भाजपा का झंडा
प्रदेश संगठन महामंत्री ने मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत लगाया भाजपा का झंडा


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


