मनरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड सौंपते प्रधान व अन्य सूरजगढ़ [के के गाँधी ] पंचायत समिति सूरजगढ़ के नव नियुक्त प्रधान अनिल ठोलिया ने लोटिया पंचायत में मनरेगा के काम मांगों विशेष अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद सोमवीर लांबा व एईएन शुभकरण राहड़ थे अध्यक्षता सरपंच अनिता देवी ने की। कार्यभार ग्रहण करते ही प्रधान अनिल ठोलिया ने लोटिया पंचायत में मनरेगा श्रमिकों के बीच पहुंचकर हर पंचायत में ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को मनरेगा के तहत काम मिलने की बात कही व नए श्रमिको को जॉब कार्ड वितरित किए। उन्होनें गांव में पेयजल समस्या को देखते हुए प्रधान कोटे से दो लाख रूपए की घोषणा की वहीं मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने प्रधान का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों को पुरी मजदुरी मिलने का आश्वासन दिया। इस मौके ग्राम विकास अधिकारी बिशनाराम मीणा, कैलाश जांगिड़, बीरबल राम, रवि कुमार, नौरंगलाल, बुद्धराम सहित मनेरगा श्रमिक मौजूद रहे।
Hindi News / General News / प्रधान ने किया काम मांगों विशेष अभियान का शुभारंभ
प्रधान ने किया काम मांगों विशेष अभियान का शुभारंभ



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।