Hindi News / General News / प्रधानमंत्री मोदी के 69 वे जन्म दिवस मनाया

प्रधानमंत्री मोदी के 69 वे जन्म दिवस मनाया

भाजपा महिला मोर्चा ने गायो को गुड़ खिलाकर

चूरू , स्थानीय तारानगर रोड़ स्थित पिंजरा पोल गौ शाला में भारत के दबंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के 69 वे जन्म दिन को भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया के नेतृत्व में गायो को गुड़ खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की महिलाओं ने गौ शाला में चारा गुड़ खिलाकर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री की स्वस्थ व लम्बे जीवन की कामना की। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने जिले की सभी महिलाओं को मोदी जी के जन्मदिन को जन्म सप्ताह के रूप में अलग अलग दिन अलग अलग जन उपयोग के कार्यो जैसे रक्तदान अस्पताल में मरीजो को फल, ज्यूस, बिस्किट वितरण, गरीबो की सेवा, वृक्षारोपण जैसे कार्य करके मनाने की अपील की।इस अवसर पर रेखा राजोतिया, विमला गढ़वाल, चुकी देवी, प्रभा धन्दावत, अनिता शर्मा, झमकू कंवर अंजू दर्जी ,मैना जांगिड़ सहीत अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur