प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चूरू आगमन को लेकर सुजानगढ़ व बीदासर शहर एवं देहात की बैठक मण्डल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा की अध्यक्षता में गांधी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वा ने पांच साल के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चूरू आगमन पर सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दस हजार से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से चूरू पहुंचने की अपील की। पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल ने चूरू रैली को ऐतिहासिक बनाने की बात कही। बैठक में देहात अध्यक्ष महावीरसिंह पार्वतीसर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया, गणेश मण्डावरिया, मांगीलाल भामू, विधानसभा विस्तारक सुभाष वाल्मिकी, युमो अध्यक्ष विजय चौहान, बीदासर नगरपालिका अध्यक्ष खालिद बल्खी, रतनलाल ढ़ाका ने विचार व्यक्त किये।
Hindi News / General News / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चूरू आगमन को लेकर बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चूरू आगमन को लेकर बैठक आयोजित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


