भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा है कि सीकर में चार दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी। सभा में जिले की सभी आठों विधानसभाओं के कार्यकर्ता व आमजन भाग लेंगे। वे आज भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर पार्टी व लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। मोदीजी ने आज देश सहित विदेश में भी अपने कार्यों के बलबुते पर देश का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में व राज्य में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सरकारों ने जनकल्याण के काफी कार्य किये हैं। इन्हीं कार्यों के बलबुते पर जनता फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में भी सभी आठों विधानसभाओं में पार्टी के प्रत्याशी जीतकर आएंगे। जो माहौल भाजपा के पक्ष में बना हुआ है वह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत है। सैनी ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। मौजूदा भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये हैं। आने वाले दिनों में ओर भी अधिक विकास के कार्य देखने को मिलेंगे। पूरे राज्य में भाजपा माहौल बना हुआ है। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कहा कि मोदी की सभा को लेकर आठों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह बना हुआ है। जिले में सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों से पार्टी के कार्यकर्ता मोदीजी की सभा में पहुंचेंगे। इस अवसर पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिले के संगठन प्रभारी कांशीराम गोदारा, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीकुमार लखोटिया भी मौजूद थे।
Hindi News / General News / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीकर सभा होगी ऐतिहासिक – सैनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीकर सभा होगी ऐतिहासिक – सैनी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।