Hindi News / General News / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69 वां जन्मदिन मनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69 वां जन्मदिन मनाया

पिंजरापोल गौशाला में

रतनगढ़, स्थानीय पिंजरापोल गौशाला में भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ की ओर से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69 वां जन्मदिन गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया तथा फि ट इंडिया कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में ही दौड़ लगाई। जिला महामंत्री एड. बजरंग गुर्जर ने बताया कि भाजपा पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का आह्वान किया है जिसके तहत आज गौशाला में गायों की सेवा की गई है। पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव भगवान कम्मा ने कहा की आज पूरे विश्व में भारत को शिखर तक पहुंचाने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम योगदान है, शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने बताया कि पूरेे देश में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है जिसके तहत ही आज सभी भाजपा कार्यकर्ता गौशाला में एकत्रित हुए हैं एवं पीएम नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना की है। स्थानीय मनोहर दासजी समाधि स्थल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में समाजसेविका यशोदा शर्मा द्वारा 1100 कपड़े के बैग बनाकर वितरित किये गये। कार्यक्रम को उपखण्ड अधिकारी अर्पिता सोनी, नगर उपाध्यक्ष रामगोपाल, प्रदीप पारुल आत्रेय, अरविंद इंदोरिया, पं. देवकी नंदन माठोलिया ने सम्बोधित करते हुए प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur