Hindi News / General News / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कल जाट बाजार में सुनेंगे भाजपाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कल जाट बाजार में सुनेंगे भाजपाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाली मन की बात इस बार विशाल स्तर पर भाजपाई सुनेंगे। 24 फरवरी रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनावों को लेकर लगने वाली आचार संहिता के पहले मन की बात होगी। प्रभारी राजकुमार जोशी ने बताया कि पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की मन बात को सुनने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। सुबह 11 से 11.30 बजे तक जाट बाजार में आयोजित मन की बात सुनने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के लिए इस बार जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनने की विशेष व्यवस्था की गई है। बूथ अध्यक्ष अपने स्तर पर मन की बात सुनने के लिए विशेष व्यवस्था कर रहे हैं। विशाल स्तर पर आयोजित मन की बात के लिए पार्टी की ओर से भी व्यवस्थाएं की जा रही है। मन की बात सुनने के लिए सांसद, जिला प्रमुख, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकार व कार्यकर्ताओं सहित आमजन भी मौजूद रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur