प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारम्भ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अहमदाबाद (गुजरात) में किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण तथा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से मुकुन्द सेवा सदन में किया जाएगा। योजना के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक जैसे रिक्शा चालक, रेहड़ी-ठेला विक्रेता, ईंट-भट्टों व घरों में कार्य करने वाले श्रमिक, खेतिहर मजदूर आदि जुड़ सकते हैं। योजना में 18 से 40 वर्ष के व्यक्ति 55 रूपये से 200 रूपये तक मासिक जमा करवाकर 60 वर्ष की आयु के पश्चात 3 हजार रूपये की मासिक पेंशन के हकदार होंगे। योजना से जुड़ने के लिए बचत, जनधन खाता पासबुक व आधार कार्ड के साथ कॉमन सर्विस सेंटर, एलआईसी की शाखाओं, जिला श्रम विभाग कार्यालय व ईपीएफओ के जिला कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
Hindi News / General News / प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का मंगलवार को होगा शुभारम्भ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का मंगलवार को होगा शुभारम्भ


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


