Hindi News / General News / प्रिंस एकेडमी सीकर के सौरव मीणा का राजस्थान टीम के खिलाडिय़ों में चयन

प्रिंस एकेडमी सीकर के सौरव मीणा का राजस्थान टीम के खिलाडिय़ों में चयन

पालवास रोड़ स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी के सौरव मीणा का 19 आयु वर्ग में नेशनल लेवल पर भाग लेने के लिए राजस्थान टीम के अन्तिम 16 खिलाडिय़ों में चयन हुआ है। सौरव जम्मू में आयोजित होने वाली नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगा। इससे पूर्व हाल ही में अंडर-14 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में भी प्रिंस एकेडमी के दिव्यांश सैनी एवं अरुण कुमार का नेशनल लेवल पर चयन हुआ है। प्रबंध निदेशक रमाकान्त स्वामी, खेल प्रभारी सुमेन्द्र यादव, कोच अभीजीत दास व सोनिका शर्मा ने चयनित छात्र एवं अभिभावकों को बधाईयाँ दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur