Hindi News / General News / परिंडा अभियान का शुभारंभ किया

परिंडा अभियान का शुभारंभ किया

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा

पलसाना, [राकेश कुमावत ] सीकर जिले के पलसाना कस्बे में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना की ओर से परिंडा अभियान का शुभारंभ किया गया। स्थानीय संघ पलसाना के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत के निर्देशन में परिंडा अभियान की शुरुआत की गई। पलसाना गोवटी शाहपुरा के राजकीय विद्यालयों एवं मंदिर सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर अभियान का श्रीगणेश किया गया। परिंडो के रखरखाव एवं सार संभाल की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर करीब 50 परिंडे लगाए गए इधर गोवटी रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में 11 परिंडे लगाए गए। इस दौरान स्थानीय संघ सचिव पवन शर्मा, स्काउटर झूथारामजी कुड़ी, ठेकेदार लक्ष्मण राम स्वामी, गाइडर कविता शर्मा, सुमित्रा देवी ,पप्पूराम स्वामी, अंजना, अंकित सिहाग, स्काउट् राघव, पियूष, राहुल, विष्णु आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur