Hindi News / General News / पृथ्वी बचाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

पृथ्वी बचाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जिला मुख्यालय झुंझुनूं पर

जिला प्रशासन, जिला पर्यावरण समिति, वन विभाग एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी बचाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, निबंध, भाषण, चित्रकला एवं मटके पर चित्रकारी जैसी पृथ्वी संरक्षण की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में 217 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सी.ओ.स्काउट महेश कालावत ने बताया कि पृथ्वी बचेगी तो ही जीवन बचेगा। अत: अधिकाधिक पौधारोपण कर जनजागरूकता के कार्यक्रम चलाने बहुत आवश्यक है।
परिण्डा, चुग्गापात्र अभियान का करेगें शुभारम्भ उपवन संरक्षक राजेन्द्र कुमार हुड्डा ने बताया कि पृथ्वी दिवस के मौके पर पक्षियों के लिए परिण्डा और चुग्गापात्र लगाकर इस अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा। जिले भर में परिण्डे, चुग्गापात्र लगाये जायेगें। स्काउट गाइड व इको क्लब के माध्यम से यह अभियान पूरे जिले में चलाया जायेगा।
पौधारापण से देगें पृथ्वी संरक्षक का संदेश वनपाल अमित कुमार सैनी ने बताया कि 22 अप्रैल को मुख्य समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर पृथ्वी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जायेगा तथा बरसात के दौरान जनसामान्य को पौधे वितरित किये जायेगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur