सीकर जिले के खाचरियावास गांव मेंं शुक्रवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह व फतेहपुर विधायक हाकम अली का गांव के गणगौरी चौक में 51 किलो की माला व प्रशस्ति पत्र भेंट कर गांव के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व चेनपुरा सीमा पर सरपंच सुप्यार लांबा के नेतृत्व में कल्याणपुरा, पिया वाले बालाजी पर सरपंच मरुधर कंवर, कुली तिराहे पर पूर्व सरपंच रामसिंह उमाड़ा के नेतृत्व में परिवहन मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद परिवहन मंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत स्मारक पर पुष्प र्अपित कर जुलूस के रूप में गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गणगौरी चौक पर पहुंचे जहां पर जगह जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर गांव के बेटे का सम्मान किया। इस मौके पर आसपास के क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहें। गांव के गणगौरी चौक में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि गांव की गंभीर पेयजल समस्या का शीघ्र ही निराकरण किया जायेगा और गांव को पेयजल समस्या से निजात दिलवाई जाएगी।
Hindi News / General News / परिवहन मंत्री का पैतृक गांव खाचरियावास पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
परिवहन मंत्री का पैतृक गांव खाचरियावास पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


