Hindi News / General News / चिड़ासरा में पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

चिड़ासरा में पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

अध्यक्षता पीईईओ अर्चना नवीन ने की

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चिड़ासरा में शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ अर्चना नवीन ने की। वहीं मुख्य अतिथि सरपंच मुकेश कुमार थे। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी, होनहार विद्यार्थी एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बंशीधर ने सभी का अभिनंदन स्वागत करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जबकि विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सरपंच मुकेश कुमार ने विद्यालय में अलमारी भेंट की। वहीं भामाशाह दुलीचंद जांगिड़ ने वाटर फिल्टर के लिए 28 हजार रुपए विद्यालय को भेंट किए। कार्यक्रम में राशन डीलर कैलाशचंद्र स्वामी ने मिठाई वितरण करवाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur