Hindi News / General News / जिले की सभी स्कूलों में प्रातः10.15 बजे होगा कार्यक्रम

जिले की सभी स्कूलों में प्रातः10.15 बजे होगा कार्यक्रम

श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चे गाएंगे देशभक्ति गीत

सीकर, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त (शुक्रवार) को देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम होगा। श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 10.15 बजे देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम जिले की प्रभारी मंत्री शकुन्तला रावत की उपस्थिति में आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामचन्द्र पिलानिया ने बताया कि जिले के समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों द्वारा एक ही समय पर सामूहिक रूप से छह देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर भी कार्यक्रम होंगे। गुरूवार को उन्होंने इसकी तैयारियों की समीक्षा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur