Hindi News / General News / गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र निर्माताओं के सम्मान में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र निर्माताओं के सम्मान में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम

आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक संपन्न

झुंझुनू, गाँधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में धर्मपाल गाँधी की अध्यक्षता में आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक संपन्न हुई। समिति के सदस्यों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया। बैठक में गणतंत्रत दिवस पर 26 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए प्रयागराज से रेनू मिश्रा ने कहा- गणतंत्र दिवस हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व है। गणतंत्र दिवस के दिन प्रत्‍येक भारतीय के मन में देश भक्ति की लहर और मातृभूमि के प्रति अपार स्‍नेह भर उठता है। ऐसी अनेक महत्त्वपूर्ण स्‍मृतियां हैं जो इस दिन के साथ जुड़ी हुई हैं। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ और इस प्रकार यह सरकार के संसदीय रूप के साथ एक संप्रभुताशाली समाजवादी लोक‍तांत्रिक गणतंत्र के रूप में भारत देश दुनियां के सामने आया। हमारे लिए उम्मीदों व आशाओं का राष्ट्रीय पर्व है गणतंत्र दिवस। आज चाहे देश के सामने कितनी ही मुश्किले खड़ी हैं, महंगाई मुंह खोले इसे लीलने को तैयार है और भ्रष्टाचार के विष से देश की जड़ें खोखली हो गई हैं पर फिर भी हमें व्यक्तिगत और संपूर्ण आजादी का आभास दिलाने में संविधान की अहम भूमिका है, जिसे हम भूल नहीं सकते। कहीं भी खड़े होकर अपने विचारों की अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता से जीने और कहीं भी रहने का अधिकार जैसे कई तमाम महत्वपूर्ण अधिकार हमें संविधान के द्वारा ही प्राप्त हैं। हमें अपने संविधान पर गर्व होना चाहिए और देश की अखंडता और एकता को बढ़ाने वाले राष्ट्रीय पर्वों को पूरे जोशोल्लास के साथ मनाना चाहिए। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम कोरोना की वजह से ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से सामाजिक कार्यकर्ता, कवि और साहित्यकार भाग लेंगे। देश के संविधान व राष्ट्र निर्माताओं और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों पर व्याख्यान और कविता पाठ होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी रेनू मिश्रा को दी गई है। प्रयागराज से रेनू मिश्रा कार्यक्रम का संचालन करेंगी। बैठक में राजेंद्र कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमारी, रवि कुमार, भतेरी, पिंकी नारनोलिया, सुनिल गाँधी, दिनेश कुमार, अंजू गांधी, अमित कुमार, हर्षिता, माहिर आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur