Hindi News / General News / कार्यालयों में बिना मास्क एवं बिना वैक्सीनेशन आमजन एवं कर्मचारियों का प्रवेश निषेध

कार्यालयों में बिना मास्क एवं बिना वैक्सीनेशन आमजन एवं कर्मचारियों का प्रवेश निषेध

देश व प्रदेश में बढ़ते ओमेक्राॅन के केसेज एवं कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए

सीकर, जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने आदेश जारी किया है कि देश व प्रदेश में बढ़ते ओमेक्राॅन के केसेज एवं कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए सीकर जिले के समस्त विभागों, कार्यालयों में उन्हीं बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश दिया जायेगा, जिन्होंने पूर्ण रूप से वैक्सीनेशन करवा लिया हो। उन्होंने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों का भी पूर्ण रूप से वैक्सीनेशन होना आवश्यक है तथा समस्त कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों का भी पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका हैं तथा जिन अधिकारियों एवं कार्मिकों का वैक्सीन की दोनो डोज नहीं लगी उन्हें अविलम्ब पूर्ण वैक्सीनेशन के लिए पाबंध करना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur