Hindi News / General News / पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना हम सबकी भूमिका जरूरी है-डॉ. हरिसिंह गोदारा

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना हम सबकी भूमिका जरूरी है-डॉ. हरिसिंह गोदारा

केजीआई संस्थान ने किया पौधारोपण

मंडावरा (झाबरमल शर्मा) कस्बे की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मंडावरा के बाबा रामचरणदास महाराज मंदिर परिसर में केसरदेवी गोदारा सामाजिक कल्याण संस्थान के तत्वावधान में तुलसीदास महाराज के सानिध्य में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। मंदिर के महंत तुलसीदास जी महाराज ने कहा कि पेड़-पौधे लगाकर उनकी विधि-विधान से पूजा पाठ करना प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति की परम्पराएं रही है। जो हमे वर्तमान में यह शिक्षा देती है कि बिना पेड़-पौधों के मानवीय जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। अतः हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। केजीआई संस्थान के अध्यक्ष एवं हरित ऋषि डॉ. हरिसिंह गोदारा ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के आधार होते हैं। पेड़ हमारे मानवीय जीवन अस्तित्व की रक्षा करते हैं। जहां भी शुभअवसर हो वहां एक पौधा जरूर लगाएं। व्यक्ति द्वारा लगाए गए पेड़-पौधे उसकी युगों-युगों तक पहचान कायम करते हैं। पेड़ों के बिना धरती माँ का हरियाली रूपी निखार अधूरा है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी ही नही है बल्की हम सबकी भूमिका जरूरी है। इस मौके पर मंदिर परिसर में 7 पेड़ लगाए गए। इससे पूर्व डॉ. गोदारा का रास्ते पर फूलमालाओं से स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी तेजपाल सैनी करणपुरा,पत्रकार झाबरमल शर्मा, रूपेंद्रसिंह, शिवा गुर्जर, घनश्याम, ईशु शर्मा, शक्तिसिंह, अरुण खांडल, दिलीप शर्मा, देवकरण चौधरी सहित अन्य गणमान्यजनों ने भी पौधारोपण कर पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का सन्देश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आव्हान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur