आज पोल्ट्री फॉर्म एसोसिएशन की ओर से झुंझुनू में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें फार्म संचालकों ने बताया कि वे नियमानुसार ही पोल्ट्री फार्म का संचालन कर रहे हैं। उनका फॉर्म आबादी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है और फार्म पर सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसी भी तरह के मक्खी – मच्छर वहां नहीं हैं और ना ही किसी तरह का प्रदूषण इस फार्म से फैल रहा है। एसोसिएशन के कृष्ण गावड़िया ने बताया कि उन्होंने प्रदूषण बोर्ड से भी प्रमाण पत्र ले रखा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वे कहीं गलत हैं या अनभिज्ञता की वजह से किसी नियम का पालन उनके पोल्ट्री फार्मों पर नहीं हो रहा है तो प्रशासन उन्हें बताएं ताकि वे नियमों को पूरा कर सकें। उन्होंने प्रशासन से अपील भी की है कि ग्रामीणों द्वारा रोके गए उनके फार्मों के रास्ते भी खुलवाए ताकि वहां तक दाना-पानी पहुंच सके। पोल्ट्री फार्म संचालकों ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनके फार्मों के रास्ते नहीं खुलवाये गए तो उन लोगों को भी मजबूरन धरना-प्रदर्शन और हाईवे जाम करने जैसा रास्ता अपनाना पड़ेगा। गौरतलब है कि झुंझुनू जिले के कुतुबपुरा गांव में संचालित पोल्ट्री फार्म के विरोध में पिछले करीब एक महीने से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस पोल्ट्री फार्म से उठने वाली बदबू की वजह से गांव में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गत दिनों धरने पर बैठी एक वृद्धा की मौत भी हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्धा की मौत पोल्ट्री फार्म से फैल रहे प्रदूषण की वजह से हुई है। वही आज पोल्ट्री फॉर्म एसोसिएशन ने आज प्रेस वार्ता कर ग्रामीणों के आरोपों का खंडन कर प्रशासन से पोल्ट्री फार्मो रास्ते खुलवाने की मांग की है।
Hindi News / General News / प्रशासन ग्रामीणों द्वारा रोके गए पोल्ट्री फार्मो के रास्ते खुलवाए
प्रशासन ग्रामीणों द्वारा रोके गए पोल्ट्री फार्मो के रास्ते खुलवाए



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।